प्रतापगढ़: समदा मोड़ से पंकज शुक्ला हत्याकांड के आरोपी राकेश पाण्डेय को किया गया गिरफ्तार
थाना अन्तू पुलिस ने पंकज शुक्ला हत्याकांड में वांछित अभियुक्त राकेश पाण्डेय को बुधवार शाम 5 बजे समदा मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुरानी रंजिश में हुई इस हत्या के आरोपी के पास से नकदी और मोबाइल बरामद हुआ है। एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।