डिंडौरी: नर्मदा से अवैध रेत खनन करने वाले आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 1 वर्ष की सजा
डिंडौरी मीडिया सेल प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने शनिवार शाम 5:00 प्रेसनोट जारी करते हुए बताया कि आरोपी रूप सिंह टेकाम उम्र 28 वर्ष निवासी धवाडोंगरी के विरुद्ध नर्मदा नदी से अवैध रेत खनन और परिवहन के मामले की सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय ने एक वर्ष कारावास की सजा सुनाई। सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती कमला उईके ने सजा सुनाई।