डौण्डीलोहारा: डीजी दुनिया प्रोजेक्ट के तहत बड़गांव में आईसीटी एवं स्मार्ट क्लासरूम प्रशिक्षण, 300 शिक्षकों ने लिया हिस्सा
डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा, जिला परियोजना कार्यालय बालोद के निर्देशानुसार डीजी दुनिया प्रोजेक्ट के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में आईसीटी एवं स्मार्ट क्लासरूम का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में डौंडी लोहारा विकासखंड के करीब 300 व्याख्याता शिक्षकों ने भाग लिया।