सुल्तानपुर: नगर क्षेत्र के विनोवापुरी में जल निगम के EXCN की घर में घुसकर बदमाशों ने पीट-पीटकर की हत्या,SP ने लगाई चार टीमें
कोतवाली नगर क्षेत्र के विनोवापुरी मोहल्ले में किराए पर रह रहें जल निगम के EXCN संतोष कुमार की अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।वहीं सूचना मिलते ही SP सोमेन वर्मा, DM कृतिका ज्योत्स्ना व कोतवाल अरुण द्रिवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।SP ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं।वहीं SP ने कहा कि हम जल्द ही घटना का खुलासा करेगें।