सुल्तानपुर: अमहट स्थित जेल में मिली ढिलाई, DIG जेल शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय ने दिए डायरेक्शन, दी प्रतिक्रिया
डीआईजी जेल अयोध्या मंडल शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय ने बताया कि निरीक्षण में जेल में कोई निश्चित वस्तु बरामद नहीं हुई है। प्रक्रिया के रुप में तलाशी कराई गई है। इससे पूर्व अयोध्या और गोंडा में तलाशी कराई गई, उसी क्रम में सुल्तानपुर में भी तलाशी कराई गई है। मोबाइल व ऐसी कोई भी चीजे बरामद नहीं हुई हैं। बाक़ी जहां ढिलाई मिली है वहां डायरेक्शन दिए गए हैं।