सुल्तानपुर: उतमानपुर गांव के भाजपा नेता पर हुए हमले के मामले में एक दरोगा और दो सिपाही लाइन हाजिर
कुड़वार थाना क्षेत्र के उतमानपुर गांव में भाजपा नेता लहूरी सिंह पर बीते रविवार की शाम कुछ लोगों ने रंजिश में हमला कर दिया था। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कुड़वार थाने में तैनात दरोगा चंद्र कुमार शुक्ला,आरक्षी राहुल सिंह व इमाम हुसैन लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि एक आरोपी को अब तक जेल भेजा गया।