सुल्तानपुर: महुली में सीएम सामूहिक विवाह घोटाले में ADO, लिपिक व महिला दलाल पर FIR
बल्दीराय के महुली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुए घोटाले को लेकर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। बल्दीराय थाने में एडिओ समाज कल्याण अभिषेक गिरि, ब्लॉक के वरिष्ठ लिपिक संदीप मिश्रा व महिला दलाल कंचन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह व उनके एकाउंटेंट अजय चौररिया को बचाने का प्रयास जारी है।