भीलवाड़ा: जोधडास में घर पर हुई कहासुनी के बाद किशोर ने उठाया खौफनाक कदम, पेट पर ब्लेड से कट लगाकर खुद को किया घायल
शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित जोधडास इलाके में घर पर हुई मामूली कहासुनी के बाद एक किशोर ने आवेश में आकर ब्लेड से अपने पेट पर वार कर लिया। घटना में किशोर घायल हो गया, जिसे परिजनों द्वारा उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है ।