वाराणसी के सर्किट हाउस पर शव लेकर के पहुंचे परिजन मांगा इंसाफ
Sadar, Varanasi | Feb 22, 2024 बनारस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में मिली किशोरी के शव के मामले में परिजनों ने पीएम के वाराणसी आगमन से पहले सर्किट हाउस के समीप नारेबाजी करते हुए पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों का कहना है कि बीते 19 फरवरी को घर से निकली किशोरी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में बांधकर ट्रेन के डिब्बे में डाल दिया ।