Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
onlinerakeshk
दुर्गा पूजा मेला का लाइव दर्शन करें मां दुर्गा बजरा मोड़ से Live
Nawada, Nawada
| Oct 20, 2026
MORE NEWS
जय मां दुर्गे 🙏 नवरात्रि पर्व की ढेरों शुभकामनाएं 🤟
Nawada, Nawada | Oct 20, 2026
जदयू एमएलसी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी हार्ट की परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती अनंत सिंह बोले बूथ पर पैसा भेजना होगा इसलिए भर्ती हो गया।
Nawada, Nawada | Oct 20, 2026
आज नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम में होगा भव्य रावणबद्ध कार्यक्रम! 🏹 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व आज नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम में मनाया जाएगा। धू-धू कर जलेगा रावण और मेघनाद का पुतला, गूंजेगा जय श्री राम का जयकारा! 🚩 #नवादा #रावणवध #हरिश्चंद्रस्टेडियम #विजयादशमी #NewsExpress26
Nawada, Nawada | Oct 20, 2026
आज शाम 6 बजे नवादा के हरिसचन्द्र स्टेडियम में धू धू कर जलेगा रावण तैयारी पूरी कर ली गई है. . . . #nawada #ravanbaddh #newsexpress
Nawada, Nawada | Oct 20, 2026
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरिश्चंद्र स्टेडियम का किया निरीक्षण, रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर आज जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान ने हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर वॉच टावर स्थापित करने तथा स्टेडियम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों, वाहनों की पार्किंग, यातायात नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए जाएं, ताकि भीड़ का सुचारु आवागमन सुनिश्चित हो सके। रावण दहन कार्यक्रम की समाप्ति के बाद लोगों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित निकासी के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं, जिससे भीड़ का दबाव नहीं बढ़े और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे। इसके अतिरिक्त, निर्धारित स्थलों पर वाहनों की पार्किंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को निर्देश दिया कि रावण दहन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, प्रभारी गोपनीय शाखा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 19, 2026
सकरा गांव में स्नातक मतदाताओं से मिले पटना स्नातक प्रत्याशी अनुज सिंह के सहयोगी। पटना स्नातक प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में उनके सहयोगी वोट मांगने सकरा गांव पहुंचे जहां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि एवं उनके लोगों सहित गांव के स्नातक मतदाताओं ने मतदान करने का दिया भरोसा । नमस्कार! आप देख रहे हैं PPN News Hub Nawada Bihar पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज होता नजर आ रहा है। इसी क्रम में उनके सहयोगी हिसुआ प्रखंड के सकरा गांव पचाढा पंचायत पहुंचे, जहां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि एवं उनके सहयोगियों के साथ गांव के स्नातक मतदाताओं से मुलाकात की गई। इस दौरान प्रत्याशी अनुज सिंह के पक्ष में समर्थन मांगा गया। वहीं, मुलाकात के दौरान मौजूद स्नातक मतदाताओं ने मतदान करने का भरोसा दिलाया। इस जनसंपर्क कार्यक्रम को लेकर गांव में राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली। अब आगामी चुनाव में मतदाताओं का रुख क्या रहता है, यह मतदान के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल, सकरा गांव में स्नातक मतदाताओं से संपर्क साधने की यह पहल क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 19, 2026
दुर्गा पूजा-2026 के मद्देनजर रजौली, मेसकौर एवं सिरदला प्रखंड क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च। दुर्गा पूजा (दशहरा)-2026 के अवसर पर क्षेत्र में शांति, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजनों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करने के उद्देश्य से आज अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली श्री स्वतंत्र कुमार सुमन के नेतृत्व में रजौली, मेसकौर एवं सिरदला प्रखंड क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई।जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे दुर्गा पूजा का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और भ्रामक सूचना मिलने पर इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 18, 2026
लव ट्रायंगल में की गई एक्सरसाइज सिपाही की हत्या, अजीत के बाद होमगार्ड के नजदीक आई आरोपी दारोगा पुष्पा, इशारे पर रिशु ने चलाई गोली ।
Nawada, Nawada | Oct 18, 2026