दुर्गा पूजा-2026 के मद्देनजर रजौली, मेसकौर एवं सिरदला प्रखंड क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च।
दुर्गा पूजा (दशहरा)-2026 के अवसर पर क्षेत्र में शांति, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजनों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करने के उद्देश्य से आज अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली श्री स्वतंत्र कुमार सुमन के नेतृत्व में रजौली, मेसकौर एवं सिरदला प्रखंड क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई।जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे दुर्गा पूजा का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और भ्रामक सूचना मिलने पर इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 18, 2026