नबीनगर: खजुरी पाण्डु पंचायत में बन रहे सरकारी अस्पताल के निर्माण पर सवाल, घटिया ईंटों के इस्तेमाल का आरोप
नबीनगर प्रखंड की खजुरी पाण्डु पंचायत में निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने अस्पताल निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता की ईंटों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है। निर्माण स्थल पर उपयोग की जा रही ईंटों को लेकर लोगों ने नाराजगी जताते हुए विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।