शिवपुरी जिले में भूलेख पोर्टल को लेकर किसानों की शिकायतों का मामला सामने आया है। जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी ने मंगलवार दोपहर जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर जांच की मांग की। उन्होंने बताया कि तहसील पिछोर के कई गांवों में भ्रमण के दौरान किसानों ने मौखिक और लिखित शिकायतें दी हैं।