Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

जालौन के आटा निवासी अधिवक्ता भूपेन्द्र पाण्डेय ने बढ़ाया जिले का मान, इलाहाबाद हाईकोर्ट में कानपुर विकास प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता नियुक्त अंकुर श्रीवास्तव ✍️ Bol Do Bharat कालपी/आटा (जालौन): जालौन जनपद के ग्राम आटा निवासी युवा अधिवक्ता भूपेन्द्र पाण्डेय ने जिले का गौरव बढ़ाते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की ओर से माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राधिकरण के मामलों की प्रभावी पैरवी के लिए पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी (विधि) द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार, अधिवक्ता भूपेन्द्र पाण्डेय अब हाईकोर्ट में प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न वादों, अपीलों, रिट याचिकाओं एवं अन्य न्यायिक मामलों में केडीए का पक्ष रखेंगे। यह नियुक्ति केडीए के उपाध्यक्ष द्वारा 25 जून 2026 को जारी आदेश के अनुपालन में 30 जून 2026 को प्रभावी की गई है। कानूनी क्षेत्र में प्रतिष्ठित परिवार से रखते हैं संबंध भूपेन्द्र पाण्डेय एक प्रतिष्ठित विधिक परिवार से आते हैं। उनके पिता शिवदास पाण्डेय वर्तमान में जिला न्यायालय में लोक अभियोजक (गैंगस्टर एक्ट) के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं। वहीं, उनके बड़े भाई सत्यम पाण्डेय तहसील कालपी में शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब भूपेन्द्र पाण्डेय की यह नियुक्ति परिवार की विधिक परंपरा को नई ऊंचाई देने वाली उपलब्धि मानी जा रही है। भूपेन्द्र पाण्डेय की नियुक्ति की खबर सामने आते ही ग्राम आटा सहित पूरे कालपी तहसील क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे जालौन जनपद के लिए गौरव का विषय बताया है। उनके समर्थकों का कहना है कि उनकी प्रतिभा, मेहनत और कानूनी अनुभव का लाभ अब कानपुर विकास प्राधिकरण को हाईकोर्ट में मिलेगा। #jalaunnews #dmjalaun #orai #allahabdhighcourt #boldobharat

Orai, Jalaun | Jun 30, 2026

MORE NEWS

बीते 8 जून के विवाद पर कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी की प्रेसवार्ता

कालपी विधायक का बड़ा बयान, बोले— 'मेरे गनर ने किसी से मारपीट नहीं की, आरोप पूरी तरह झूठे'

बीते 8 जून की कथित मारपीट की घटना पर विधायक ने प्रेस वार्ता कर दी सफाई। कहा "मेरे सुरक्षाकर्मी पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन हैं".....विधायक के अनुसार युवक को केवल वीडियो बनाने से रोका गया था, मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने ये भी कहा कि यदि ऐसी कोई घटना होती तो कलेक्ट्रेट में मौजूद पत्रकार साथियों से अछूती नहीं रहती। विधायक ने अपने राजनीतिक विपक्षियों पर लगाया सुनियोजित साजिश और झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप। 

विधायक ने कहा सुरक्षाकर्मी के खिलाफ शिकायत की पुलिस जांच जारी है, सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी। उन्होंने अपने राजनैतिक विरोधियों पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और राजनीतिक लाभ के लिए मनगढ़ंत झूठ फैलाने का भी लगाया आरोप।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

बीते 8 जून के विवाद पर कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी की प्रेसवार्ता कालपी विधायक का बड़ा बयान, बोले— 'मेरे गनर ने किसी से मारपीट नहीं की, आरोप पूरी तरह झूठे' बीते 8 जून की कथित मारपीट की घटना पर विधायक ने प्रेस वार्ता कर दी सफाई। कहा "मेरे सुरक्षाकर्मी पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन हैं".....विधायक के अनुसार युवक को केवल वीडियो बनाने से रोका गया था, मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने ये भी कहा कि यदि ऐसी कोई घटना होती तो कलेक्ट्रेट में मौजूद पत्रकार साथियों से अछूती नहीं रहती। विधायक ने अपने राजनीतिक विपक्षियों पर लगाया सुनियोजित साजिश और झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप। विधायक ने कहा सुरक्षाकर्मी के खिलाफ शिकायत की पुलिस जांच जारी है, सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी। उन्होंने अपने राजनैतिक विरोधियों पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और राजनीतिक लाभ के लिए मनगढ़ंत झूठ फैलाने का भी लगाया आरोप। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jun 30, 2026

जनपद जालौन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और चोरी का सामान बरामद

उरई/जालौन। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौन्द थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, 2 जिंदा कारतूस, 2 मिस कारतूस, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लोहे का सब्बल, नकदी, मोबाइल फोन तथा अन्य चोरी का सामान बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम जानकारियां दी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वे जालौन सहित आसपास के कई जनपदों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य बिंदु:
- ✅ तीन अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार
- ✅ 2 अवैध तमंचे व कारतूस बरामद
- ✅ चोरी में प्रयुक्त बाइक, नकदी, मोबाइल व औजार बरामद
- ✅ कई चोरी की घटनाओं के खुलासे की उम्मीद
- ✅ गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

जनपद जालौन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और चोरी का सामान बरामद उरई/जालौन। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौन्द थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, 2 जिंदा कारतूस, 2 मिस कारतूस, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लोहे का सब्बल, नकदी, मोबाइल फोन तथा अन्य चोरी का सामान बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम जानकारियां दी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वे जालौन सहित आसपास के कई जनपदों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मुख्य बिंदु: - ✅ तीन अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार - ✅ 2 अवैध तमंचे व कारतूस बरामद - ✅ चोरी में प्रयुक्त बाइक, नकदी, मोबाइल व औजार बरामद - ✅ कई चोरी की घटनाओं के खुलासे की उम्मीद - ✅ गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jun 30, 2026

उरई का आधुनिक स्विमिंग पूल बनेगा तैराकी के सपनों की नई रफ्तार

उरई (जालौन)। इंदिरा स्टेडियम स्थित अत्याधुनिक स्विमिंग पूल अब पूरी तरह से संचालित हो चुका है। आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक सौंदर्यीकरण और खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई व्यवस्थाओं के साथ यह स्विमिंग पूल जिले के खेल विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

यह सुविधा न केवल तैराकी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि इस खेल में आगे बढ़ने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए भी नए अवसरों के द्वार खोलेगी। साथ ही, यह आधुनिक स्विमिंग पूल आम नागरिकों और युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगा।

उम्मीद है कि इस नई खेल सुविधा के माध्यम से जनपद जालौन से भविष्य में कई प्रतिभाशाली तैराक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
District Magistrate/District Election Officer, Jalaun

उरई का आधुनिक स्विमिंग पूल बनेगा तैराकी के सपनों की नई रफ्तार उरई (जालौन)। इंदिरा स्टेडियम स्थित अत्याधुनिक स्विमिंग पूल अब पूरी तरह से संचालित हो चुका है। आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक सौंदर्यीकरण और खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई व्यवस्थाओं के साथ यह स्विमिंग पूल जिले के खेल विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यह सुविधा न केवल तैराकी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि इस खेल में आगे बढ़ने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए भी नए अवसरों के द्वार खोलेगी। साथ ही, यह आधुनिक स्विमिंग पूल आम नागरिकों और युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगा। उम्मीद है कि इस नई खेल सुविधा के माध्यम से जनपद जालौन से भविष्य में कई प्रतिभाशाली तैराक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh District Magistrate/District Election Officer, Jalaun

Orai, Jalaun | Jun 30, 2026