मड़ावरा: मदनपुर पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।
थाना मदनपुर पुलिस ने लड़ाई झगड़ा करके शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में उल्दनाखुर्द गाँव से सोमवार को दोपहर करीब 1बजे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उल्दनाखुर्द गाँव में दो व्यक्ति लड़ाई झगड़ा करके गाँव की शान्ति व्यवस्था भंग कर रहे है इसी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर गिरफ्तार कर लिया है।