विजयनगर: बिजयनगर में रेलवे अंडरपास निर्माण की धीमी गति को लेकर लोगों ने रेल मंत्री के नाम स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन
बिजयनगर में रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण की कछुआ चाल से नाराज लोगो का गुस्सा फूट पड़ा,पिछले 4 महीनों से चल रहे धीमे निर्माण कार्य के विरोध में सोमवार दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया रेल मंत्री के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा।लोगो की मानसून को लेकर बड़ी चिंता है,बारिश से पहले यह काम पूरा नहीं हुआ,पूरा रास्ता जलमग्न हो जाएगा।