चंडी: नरारी में ठाकुरबाड़ी के पास आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन शिव विवाह की कथा का किया गया वर्णन
Chandi, Nalanda | Jun 29, 2024 थरथरी प्रखंड के नरारी गांव के ठाकुरबाड़ी स्थान पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वेदी पूजन की गई और शाम वृंदावन धाम से आए कथा वाचिका 11 वर्षीय राजलक्ष्मी व आनंद राज ने शिव पार्वती विवाह की रोचक कथा को वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि हिमालय राज की कन्या पार्वती बड़ी होने लगती है। पार्वती भी मन ही मन शिव को पति मानने लगती है।