चंडी: नालंदा एसपी ने चंडी थानाध्यक्ष को पॉक्सो केस में लापरवाही बरतने के मामले में किया सस्पेंड
Chandi, Nalanda | Jun 26, 2024 नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने चंडी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार को पॉक्सो केस में लापरवाही बरतने के मामले में सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है। तत्काल में पुलिस निरीक्षक सुमन कुमार को थानाध्यक्ष का प्रभार दिया गया है। आपको बता दें की पीड़ित द्वारा आरोपी पर कोई करवाई नहीं करने की शिकायत नालंदा एसपी से किया था।