चंडी: छोटी छरियारी में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चलाया गया नाइट ब्लड सर्वे अभियान
Chandi, Nalanda | Jun 28, 2024 छोटी छरियारी में फलेरिया उन्मूलन को लेकर नाइट ब्लड सर्वे अभियान चलाया गया है। यह अभियान रात 8 बजे से प्रारंभ किया गया जो 12 बजे तक चलेगा। नाइट ब्लड 1 जुलाई तक चलेगा। प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी की निगरानी में लैब टेक्नीशियनों ने लोगों के रक्त के नमूने लिए। रक्त के नमूनों को राज्य के लैब भेजा जायेगा जहां रक्त में मौजूद फाइलेरिया परजीवी की जांच होगी।