चंडी: चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में बदमाश ने शौच गई 13 साल की मानसिक रोगी व मूक किशोरी से दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम
Chandi, Nalanda | Jun 27, 2024 चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में बदमाश ने शौच गई 13 साल की मानसिक रोगी व मूक किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर बदमाश फरार हो गया। बच्ची की मां ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें बालेश्वर यादव के पुत्र कारू यादव को आरोपित किया गया है। आरोपित फरार है। बच्ची का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया।