Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

चंबा-तीसा मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच। हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो तीसा, 27 जून। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर शनिवार को भंजराडू हेलीपैड जीरो पॉइंट के समीप एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर तीसा पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गैस लाल पुत्र जय दयाल, निवासी गांव एवं डाकघर देहग्रां, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत दुर्घटना, बीमारी या किसी अन्य कारण से हुई है। तीसा पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Dharwala, Chamba | Jun 27, 2026

MORE NEWS

चंबा-तीसा मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच। हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो तीसा, 27 जून। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर शनिवार को भंजराडू हेलीपैड जीरो पॉइंट के समीप एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर तीसा पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गैस लाल पुत्र जय दयाल, निवासी गांव एवं डाकघर देहग्रां, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत दुर्घटना, बीमारी या किसी अन्य कारण से हुई है। तीसा पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। - Dharwala News