नैनीताल से एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। यहां कोसी नदी पर पुल और सड़क नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों को हर दिन जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार करनी पड़ रही है।
वायरल वीडियो में बच्चे तेज बहाव के बीच एक-दूसरे का सहारा लेकर नदी पार करते दिखाई दे रहे हैं। बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरा कई गुना बढ़ जाता है, लेकिन स्कूल पहुंचने के लिए बच्चों के पास कोई सुरक्षित विकल्प नहीं है।
यह वीडियो इलाके में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोग लंबे समय से पुल और सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, ताकि बच्चों की जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने की मजबूरी खत्म हो सके।