कसिया: तरयासुजान पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक महिला सहित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
तरयासुजान थाने के एसएचओ राजप्रकाश सिंह ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्यामलाल निषाद, उपनिरीक्षक आलोक सिंह, म. उपनिरीक्षक पल्लवी राय, का. गौरव कुमार शाह व अरविंद यादव की पुलिस टीम के साथ दहेज हत्या के मामले में वांछित एक महिला सहित दो अभियुक्तों मुखी यादव पुत्र स्व. कंचन यादव निवासी गड़हिया पाठक थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।