कसिया: लबनिया में फोरलेन पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार गुमटी से टकराकर पलटी, दो गंभीर रूप से घायल मेडिकल कॉलेज रेफर
पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन पर स्थित लबनिया में एक तेज रफ्तार लग्जरी कार अनियंत्रित होकर एक गुमटी से टकराते हुए फोरलेन के नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार वासु श्रीवास्तव पुत्र योगेंद्र श्रीवास्तव व आदर्श श्रीवास्तव पुत्र लालबाबू श्रीवास्तव निवासी महुअवा थाना कटेया जनपद गोपालगंज बिहार गम्भीर रूप से घायल हो गये।