कसिया: फाजिलनगर क्षेत्र के गांव भठही की प्रसिद्ध होली की खूब चर्चा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
फाजिलनगर विकास खण्ड के गांव भठही की होली की चर्चा बीते बर्षो की तरह इस वर्ष भी रही। लोग इसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर खूब वायरल कर रहे है। इस साल भी होली के दिन यहां के लोग गांवों में होने वाले एक बेहतरीन आयोजन को लेकर जुट गए। इसे कुर्ताफाड़ होली के नाम से जाना जाता है, सुबह-सुबह भठहीवासियों ने रंग खेलना किया। जिसे देखने आसपास के ग्रामीण गांव पहुँचे थे।