कसिया: कुशीनगर पर्यटन थाने के पीछे लगी भयंकर आग, सिपाही राहुल पांडेय के आग बुझाने का वीडियो हुआ वायरल
कुशीनगर पर्यटन थाने की पीछे भयंकर आग लग गयी। जिसकी सूचना मिलते ही आपस मे होली खेल रहे पुलिसकर्मियों ने मौके आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है। सिपाही राहुल पांडेय द्वारा फायर सर्विस की गाड़ी आने के पहले बढ़ रहे आग को रोकने के लिए खुद आग बुझाने का प्रयास शुरू करते देख अन्य लोग भी साथ देने लगे। जिसका दूर से लोग वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे है।