भंडरा: भंडरा में आंधी-बारिश से तबाही, सब्जी की फसल पूरी तरह बर्बाद, कई घरों की छतें उड़ीं, किसानों पर आर्थिक संकट
भंडरा प्रखंड में शनिवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसके बाद रुक-रुक कर हो रही बारिश ने पूरे क्षेत्र में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं और लगातार बरसात के कारण खासकर सब्जी की खेती को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।