जीरन: मंदिर चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई अनुचित: मप्र मानव अधिकार आयोग संयोजक
Jiran, Neemuch | Feb 24, 2025 हरकीया बालाजी में मंदिर में हुई चोरी में दो चोरों को पुलिस द्वारा मंदिर में नाक रगड़ कर माफी मंगवाई गई थी मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के नीमच जिले के संयोजक भानु दवे ने सोमवार को शाम 6:00 बजे मीडिया से चर्चा के दौरान पूरी कार्रवाई को अनुचित बताते हुए कहा कि पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए और न्यायपालिका को सजा देना चाहिए ।