Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई संपन्न, 242 आवेदनों पर हुई सुनवाई, कुछ का हुआ मौके पर निराकरण दमोह कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से कुल 242 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फूलपागरे, एसडीएम सौरभ गंधर्व एवं अन्य अधिकारियों ने एक-एक कर आवेदनों की सुनवाई की। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास निर्माण, राशन पात्रता पर्ची, भूमि आवंटन, नामांतरण, सीमांकन, अतिक्रमण, शौचालय निर्माण, वृद्धावस्था एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, निवास, आय और जाति प्रमाण पत्र, किसानों की फसल, सिंचाई, मुआवजा, बिजली बिल, पेयजल, सड़क, नाली, स्वास्थ्य सेवाएं, शासकीय योजनाओं का लाभ, दिव्यांग सहायता, रोजगार, शिकायतों के निराकरण तथा पुलिस व राजस्व संबंधी मामलों के आवेदन प्राप्त हुए।

Damoh, Damoh | Jun 30, 2026

MORE NEWS

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत हटा में बावड़ी उत्सव एवं समापन कार्यक्रम आयोजित
===

            मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नगर पालिका परिषद हटा के संयुक्त तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत भव्य बावड़ी उत्सव एवं समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक उमा देवी खटीक रहीं तथा अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल ने की।

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत हटा में बावड़ी उत्सव एवं समापन कार्यक्रम आयोजित === मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नगर पालिका परिषद हटा के संयुक्त तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत भव्य बावड़ी उत्सव एवं समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक उमा देवी खटीक रहीं तथा अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल ने की।

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026

नवागत सीएमएचओ डॉ. राकेश राय ने टीबी मरीजों को फूड बास्केट भेंट कर सेवा एवं पोषण का दिया संदेश
==

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत् जिले में मरीजों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर समर्पित एक प्रेरणादायी पहल की गई। नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी, सिविल सर्जन डॉ प्रहलाद पटेल, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुधा राय, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ दिवाकर पटेल एवं जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ गौरव जैन के साथ कमजोर आर्थिक वर्ग से संबंधित 10 टीबी मरीजों को उनके बेहतर पोषण शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ फूड बास्केट भेंट की गई।

मरीज नियमित रूप से दवाईयों का सेवन एवं पौष्टिक आहार भी लें

इस अवसर पर डॉ राकेश राय ने कहा कि टीबी का पूर्ण उपचार तभी संभव है जब मरीज नियमित रूप से दवाईयों का सेवन करने के साथ पर्याप्त एवं पौष्टिक आहार भी लें। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

टीबी पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी

            जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी ने टीबी मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि टीबी अब पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जॉच, नियमित दवा और संतुलित पोषण आहार का सेवन कर इस बीमारी को हराया जा सकता है।

नवागत सीएमएचओ डॉ. राकेश राय ने टीबी मरीजों को फूड बास्केट भेंट कर सेवा एवं पोषण का दिया संदेश == राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत् जिले में मरीजों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर समर्पित एक प्रेरणादायी पहल की गई। नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी, सिविल सर्जन डॉ प्रहलाद पटेल, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुधा राय, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ दिवाकर पटेल एवं जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ गौरव जैन के साथ कमजोर आर्थिक वर्ग से संबंधित 10 टीबी मरीजों को उनके बेहतर पोषण शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ फूड बास्केट भेंट की गई। मरीज नियमित रूप से दवाईयों का सेवन एवं पौष्टिक आहार भी लें इस अवसर पर डॉ राकेश राय ने कहा कि टीबी का पूर्ण उपचार तभी संभव है जब मरीज नियमित रूप से दवाईयों का सेवन करने के साथ पर्याप्त एवं पौष्टिक आहार भी लें। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। टीबी पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी ने टीबी मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि टीबी अब पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जॉच, नियमित दवा और संतुलित पोषण आहार का सेवन कर इस बीमारी को हराया जा सकता है।

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026

महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति पर डंडे से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती 

दमोह। देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत नकटी एरोरा गांव में महिला से पत्थर फेंकते हुए छेड़छाड़ करने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। विरोध से नाराज आरोपी ने महिला के पति पर डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल रामचंद आदिवासी ने बताया कि वह मजदूरी कर घर लौटा था और स्कूल के पास लगे नल से पानी भरने गया था। लौटने पर बच्चों ने बताया कि सुखेंद्र आदिवासी उनकी पत्नी विनीता आदिवासी पर पत्थर फेंककर परेशान कर रहा था तथा छेड़ रहा था। 

विरोध करने पर आरोपी पास की नेट के पीछे छिप गया। बच्चों से जानकारी मिलने के बाद जब रामचंद ने आरोपी को देखा तो उसने डंडे से हमला कर दिया। घायल को सोमवार रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना पर जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति पर डंडे से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती दमोह। देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत नकटी एरोरा गांव में महिला से पत्थर फेंकते हुए छेड़छाड़ करने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। विरोध से नाराज आरोपी ने महिला के पति पर डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल रामचंद आदिवासी ने बताया कि वह मजदूरी कर घर लौटा था और स्कूल के पास लगे नल से पानी भरने गया था। लौटने पर बच्चों ने बताया कि सुखेंद्र आदिवासी उनकी पत्नी विनीता आदिवासी पर पत्थर फेंककर परेशान कर रहा था तथा छेड़ रहा था। विरोध करने पर आरोपी पास की नेट के पीछे छिप गया। बच्चों से जानकारी मिलने के बाद जब रामचंद ने आरोपी को देखा तो उसने डंडे से हमला कर दिया। घायल को सोमवार रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना पर जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Damoh, Damoh | Jun 30, 2026

स्कूल चले हम अभियान:  पथरिया के दो स्कूलों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

धीमी गति से हो रहे पुस्तक वितरण पर जताई नाराजगी

पथरिया स्कूल चले हम अभियान के तहत दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने पथरिया स्थित एम.एल.बी. स्कूल एवं मॉडल हाई स्कूल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा, अनुशासन और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया गया। कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए सभी कक्षाओं में टाइम-टेबल अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने बताया कि गणित, अर्थशास्त्र और इतिहास विषय की पाठ्यपुस्तकें अभी तक उपलब्ध नहीं हुई हैं। इस पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर नाराजगी जताई गई।

विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की कमी मिलने पर प्राचार्य को नियमित सफाई कराने और शाला निधि से भवन की पुताई कराने के निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों से कहा गया कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है, जो व्यक्ति को आत्मसम्मान और सफलता दिलाती है। मेहनत और लगन से पढ़ाई कर वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

स्कूल चले हम अभियान: पथरिया के दो स्कूलों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण धीमी गति से हो रहे पुस्तक वितरण पर जताई नाराजगी पथरिया स्कूल चले हम अभियान के तहत दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने पथरिया स्थित एम.एल.बी. स्कूल एवं मॉडल हाई स्कूल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा, अनुशासन और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया गया। कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए सभी कक्षाओं में टाइम-टेबल अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने बताया कि गणित, अर्थशास्त्र और इतिहास विषय की पाठ्यपुस्तकें अभी तक उपलब्ध नहीं हुई हैं। इस पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर नाराजगी जताई गई। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की कमी मिलने पर प्राचार्य को नियमित सफाई कराने और शाला निधि से भवन की पुताई कराने के निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों से कहा गया कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है, जो व्यक्ति को आत्मसम्मान और सफलता दिलाती है। मेहनत और लगन से पढ़ाई कर वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

Damoh, Damoh | Jun 30, 2026