जमुई: जनसुराज यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर पहुंचे जमुई, INDIA और NDA गठबंधन पर साधा निशाना
Jamui, Jamui | Aug 13, 2024 2025 में होनेवाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज यात्रा के सूत्रधार और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कमर कस ली है। वो लगातार बिहार के अलग-अलग जिलों की यात्रा कर रहे हैं और सभी दलों पर जोरदार वार कर रहे हैं। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रशांत किशोर ने जमुई में जेडीयू, बीजेपी और आरजेडी पर जोरदार हमला बोला।