राजनांदगांव: जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध शराब बिक्री मामले में 2 दिनों में कुल 16 प्रकरणों में 17 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दिनों में कुल 16 प्रकरणों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से 42.3 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब जिसकी कीमत 21520 है जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।