राजनांदगांव: आरके नगर स्थित अपने निवास में कलेक्टर ने अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हरिहर राजनांदगांव के तहत किया वृक्षारोपण
राजनांदगांव शहर के आरके नगर स्थित अपने निवास में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के पुलिस अधीक्षक वाय.पी.सिंह,नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता की मौजूदगी में पौधारोपण किया,हरिहर राजनांदगांव के तहत पौधारोपण कर लोगों को वृक्षारोपण करने अपील की गई और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नागरिकों को जागरूक किया गया।