राजनांदगांव: कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत ठेकेदारों की ली बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देश
राजनांदगांव कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जल जीवन मिशन अंतर्गत ठेकेदारों की बैठक ली,इस दौरान स्वीकृत प्रारंभ कार्यों को शीघ्र पूरा करने कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में अब तक ओवरहेड टैंक निर्माण के तहत स्वीकृत अप्रारंभ कार्य पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य तत्काल प्रारंभ करने सख्त निर्देश दिए।