राजनांदगांव: सीआरसी राजनांदगांव में विशिष्ट दिव्यांगता के आकलन के लिए जारी नई दिशा निर्देश विषय पर दी गई जानकारी
सीआरसी राजनांदगांव द्वारा विशिष्ट दिव्यांगता के आकलन के लिए जारी दिशा निर्देश विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन सीआरई कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में निर्देशक सीआरसी स्मिता महोबिया द्वारा विशिष्ट दिव्यांगता के आकलन के लिए जारी दिशा निर्देश विषय के संबंध में जानकारी दी गई,ऑनलाइन सीआरई कार्यक्रम में 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया।