मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला पलवल में शराब ठेका समय से पूर्व खोलकर शराब बिक्री करने के संबंध में की गई कार्रवाई रिपोर्ट
Aonenews अरविन्द बक्शी
आज दिनांक 26.08.2026 को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला पलवल में कुछ शराब ठेकों को निर्धारित समय से पूर्व खोलकर शराब की बिक्री की जा रही है, जबकि शराब ठेका खोलने का निर्धारित समय प्रातः 08:00 बजे है।
उक्त सूचना के संबंध में विवेक चौधरी, DSP, मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम द्वारा श्री ललित चौधरी, AETO, तथा अशोक कुमार के साथ आज प्रातः लगभग 07:00 बजे से 07:30 बजे के मध्य आगरा चौक, पलवल पर आगरा से दिल्ली की तरफ जाते समय बाईं तरफ स्थित शराब ठेके का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त शराब ठेके पर निर्धारित समय से पूर्व ही देशी एवं अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही थी। उक्त शराब ठेका मैप्सिको ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा है।
इस संबंध में मौके पर मौजूद संबंधित आबकारी अधिकारियों ने अवगत कराया कि शराब ठेकेदार द्वारा शराब ठेका निर्धारित समय से पूर्व खोलकर शराब की बिक्री किया जाना आबकारी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Faridabad, Faridabad | Aug 26, 2026