बिछिया: कलेक्टर राहुल नामदेव ने जिले में जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 कर्मचारियों को किया सम्मानित
15 मई, दिन शुक्रवार को शाम 5 बजे विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंडला कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभा कक्ष में जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 शासकीय कर्मचारियों को सम्मानित किया गया l कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने प्रशस्ति पत्र देकर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया l कलेक्टर ने कहा कि जनगणना देश- प्रदेश की विकास योजना का मजबूत आधार है l