बेल्थरा रोड: महदेवा - सरया गांव के मुख्य मार्ग पर पुलिया की सड़क ध्वस्त, हादसे की आशंका
<nis:link nis:type=tag nis:id=Jansamasya nis:value=Jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
तहसील के महदेवा - सरया मार्ग पर पुलिया की सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। जिससे सड़क पर करीब 4 फीट लंबा गड्ढा हो गया है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और जानमाल की क्षति हो सकती है। ग्रामीणों ने हादसे से वाहन को बचाने के लिए मौके पर ईंट और लाल कपड़ा लगाया है और इसकी सूचना विभाग को दिया लेकिन विभागीय अधिकारी इसे दुरुस्त करने को लेकर बेपरवाह बने है।