बेल्थरा रोड: चैत्र नवरात्र पर बेल्थरारोड ने नगर की स्वच्छता के लिए खरीदे दो वाहन, नप चेयरमैन प्रतिनिधि ने पूजन कर दिखाई हरी झंडी
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को नगर के स्वच्छता के लिए आदर्श नगर पंचायत बेल्थरारोड ने दो नए वाहन खरीदे गए। जिसे विधिवत पूजन के बाद विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया गया। नप चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने रविवार को दोपहर 2 बजे मालगोदाम रोड पर नए ट्रैक्टर एवं बोलेरो कूड़ा वाहन का विधिवत पूजन किया और वाहन को हरी झंडी दिखाई।