बौंसी: तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर से मजदूर गंभीर, चालक फरार
Bausi, Banka | Oct 26, 2026 बौंसी-हंसडीहा नेशनल हाईवे पर मंडपम होटल के समीप तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 30 वर्षीय मजदूर बबलू मांझी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल दुर्गापुर गांव निवासी गोविंद मांझी का पुत्र है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और साथियों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल बौंसी पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आरके सिंह ने प्राथमिक उपचार किया।