रफीगंज: रफीगंज में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा व कलश यात्रा
रफीगंज प्रखंड मुख्यालय से संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। गुरुवार संध्या 5 बजे जिला बीस सूत्री सदस्य संजय कुमार अबेडकर ने बताया कि यात्रा प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर ओवरब्रिज होते हुए चरकावां निचली डिह स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची। यहां विधिवत कलश स्थापना के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।