मोकामा: मोकामा नगर परिषद अध्यक्ष को चुनाव आयोग का नोटिस, हलफनामे में जानकारी छुपाने का मामला
Mokameh, Patna | Jun 7, 2025 मोकामा नगर परिषद में इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। मोकामा के दो सामाजिक कार्यकर्ता शंकर सिंह और दीपक सोनार ने शनिवार को लगभग शाम 5 बजे मीडिया को बताया कि मोकामा नगर परिषद के अध्यक्ष के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा हलफनामे में जानकारी छिपाने के आरोप के मद्देनजर नोटिस जारी किया गया है।