मोकामा: मोकामा नगर परिषद के पार्षदों ने कहा, "जांच के बाद नहीं हुई कार्रवाई तो करेंगे आंदोलन"
Mokameh, Patna | Jun 6, 2025 लगभग डेढ़ महीने पहले नगर विकास विभाग के द्वारा एक टीम भ्रष्टाचार की जांच करने मोकामा पहुंची थी।जाँच के बाद वह टीम पटना चली गयी जिसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किया जाना था।परन्तु 45 दिनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नगर परिषद के असंतुष्ट वार्ड पार्षद पुनः आंदोलन करने के मूड में है। जब उनसे शुक्रवार को लगभग 12 बजे बात की गई तो उन्होंने ये जानकारी दी।