मोकामा: दरियापुर गांव में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
Mokameh, Patna | Jun 4, 2025 मोकामा के हाथीदह थाना अंतर्गत दरियापुर गांव में एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। बुधवार को सुबह लगभग 7 बजे घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं एएसपी बाढ़ राकेश कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम द्वारा साक्ष्य का संकलन किया जा रहा है और जांच शुरू कर दी गयी है।