मोकामा: मोकामा के मोर के पास फोरलेन पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी
Mokameh, Patna | Jun 5, 2025 मोकामा थाना क्षेत्र के मोकामा पटना फोरलेन पर मोर के निकट गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे सड़क हादसा होने की खबर है। इस सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर दो युवक सवार होकर जा रहे थे तभी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वह सड़क पर फिसल गयी और ये हादसा हो गया।