मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगेस्टर, गौ-तस्कर और शातिर अपराधी घायल होकर गिरफ्तार
मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग सन्दिग्ध वाहन व व्यक्ति, के चेकिंग के दौरान थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगेस्टर, गौ-तस्कर व शातिर अपराधी नीरज गौड़ घायल, गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 09 MM व एक मोटरसाइकिल पल्सर बरामद।