मछलीशहर: मछलीशहर नगर पंचायत अध्यक्ष का जमानत पत्र हुआ निरस्त
जिला जज वाणी रंजन ने मछलीशहर के नगर • पंचायत अध्यक्ष संजय का धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। आरोपी संजय के छोटे - भाई अनुराग निवासी सादीगंज मछलीशहर ने 11 सितंबर 2024 को मछलीशहर थाने में 'धोखधड़ी के संबंध में एफआईआर दर्ज कराया था पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।