मछलीशहर: मीरगंज थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर पेट्रोल पंप के सामने टैंकर से टकराई कार, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
मछलीशहर वाराणसी हाइवे पर किशुनदासपुर पेट्रोल पम्प के सामने तेज रफ्तार कार टैंकर से टकरा गयी जिसमे चालक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मछलीशहर सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया की घायल को इलाज के लिए मछलीशहर भेजवा कर टैकर को कब्जे मे ले लिया गया है।