मछलीशहर: मुंगरा बादशाहपुर में नगर विकास मंत्री ने ₹2.5 करोड़ की लागत से बनी विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण
समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है भाजपा की सरकार। केंद्र व राज्य सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। उक्त बातें रविवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एक शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर द्वारा सृष्टि पैलेस में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कही।