मछलीशहर: मछलीशहर नगर के बरबसपुर मोहल्ले में पोते की चार दिन पूर्व हुई मृत्यु के बाद दादा की भी हुई मौत
उक्त मोहल्ला निवासी अमन मौर्य (22) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी होते ही दादा बड़े लाल मौर्य की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन फानन में उन्हें प्रयागराज में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। दादा और पोते की मौत होने से परिवार पर दुखो का पहाड़ ही टूट पड़ा।