सहारनपुर: कलेक्ट्रेट में मिली संरचना पर ASI की जांच, अफसर बोले- यह लखौरी ईंटों से बनी कुएं जैसी संरचना है
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद जमीन के नीचे मिली करीब 20 फीट गहरी संरचना को लेकर अब ASI ने मौके पर पहुंचकर सोमवार दोपहर 2:00 बजे जांच की है। ASI के सहायक पुरातत्व अधिकारी मनोज कुमार यादव ने संरचना के अंदर उतरकर करीब 10 मिनट तक निरीक्षण किया।